पिठौरिया के मूड़हर पहाड़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया ।
पिठौरिया। महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की और से मंगलवार को हर वर्ष की भांति मरांग बुरु (मुडहर बाबा) पहाड़ के परिसर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में रूढ़ि प्रथा के तहत पाहन के लिए द्वारा विधिविधान से पूजन के बाद बकरे और दो मुर्गे (सफेद और रंगवा) की बलि दी गई । वहीं भगवान बिरसा मुंडा, रिसा मुंडा, सूतिया मुंडा, महाराजा मदरा मुंडा स्टेचू मूर्ति पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। मौके पर संस्थान के अध्यक्ष वीणा मुंडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मरांग बुरु (मुडहर बाबा) का स्थल मुंडा जनजातियों का भग्नावशेष के रूप में स्थित हैं जिससे आस पास के मूलनिवासी एवं आदिवासी सभी मिलकर पूजन एवं मन्नत मांगते है और पूरी होने पर बलि प्रथा का पालन करते है। उन्होंने कहा कि इधर कुछ दिनों से इस पवित्र स्थल को इसी समर्थकों के द्वारा लोगों को बरगलाकर आपस में तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है, वीना मुंडा ने कहा कि हमारी संस्कृति को हरहालत में बचाना होगा। कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित थे झालो मुंडा, शिली, शीला मुंडा, संगीता मुंडा, लीला मुंडा, मुनि मुंडा, बालेश्री मुंडा, रोशन मुंडा, अमन मुंडा, प्रतीक मुंडा, ऋषिकेश मुंडा एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे।


