भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा ने लोकभवन के समक्ष दिया धरना

रांची: नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा ने रांची स्थित लोकभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धरने के माध्यम से विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
धरना-प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी टोप्पो, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, अशोक बड़ाईक और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपी विधायक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि नाबालिग बच्ची से जुड़े इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *