गणपति महोत्सव को लेकर हुई बैठक, पूजा समिति का हुआ गठन

पत्थलगडा : पांच दिवसीय गणपति पूजा महोत्सव को लेकर नावाडीह पंचायत मुख्यालय में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में इस बार गणपति पूजा के भव्य आयोजन को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे। मौके पर गणपति पूजा महोत्सव की सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। नव युवा गणपति क्लब नावाडीह बाजोबार की ओर से नावाडीह पंचायत मुख्यालय में कई वर्षों से गणपति पूजा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार भी बेहतर आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। क्लब के संरक्षक समाजसेवी रामचंद्र दांगी और विश्वजीत कुमार व अन्य की उपस्थिति में कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वीरेंद्र दांगी को अध्यक्ष, नरेश दांगी को सचिव और गणेश दांगी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी में मिथिलेश कुमार, कृष्ण कुमार दांगी, रामसेवक दांगी, संजय दांगी, शंकर दांगी, गंगेश्वर दांगी, रामधन, बैजनाथ दांगी,सचिन कुमार, नवरत्न कुमार, आदित्य दांगी, विदेशी दांगी, महेंद्र दांगी, विजय, अजय व अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

फोटो में : बैठक में उपस्थित लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *