वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी, कलगियां वाले गोबिंद सिंह जी….

रांची: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरूद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा शनिवार को छठे दिन प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभातफेरी में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियाँ “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष से गूंज उठीं.श्रद्धा और भक्ति से भरा यह आयोजन गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों — ईमानदारी,सेवा,साहस और प्रभु का सिमरन का संदेश दे रहा है.
प्रभात फेरी सुबह 6:00 बजे गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकलकर प्रताप तलेजा,नरेश पपनेजा,गुरदीप सिंह मल्होत्रा, प्रवीण काठपाल,भगवान दास मुंजाल,वेद प्रकाश मिढा,सुदेश मिड्ढा,दिलीप सिंह, प्रणय पपनेजा,कुलदीप सिंह बेदी, प्रताप अरोड़ा, पप्पू भंडुला,राज कौर काठपाल, जीतू अरोड़ा,बसंत काठपाल,मनोहर लाल जसूजा, सरदार गुरमीत सिंह की गलियों, गुरु कृपा रेसीडेंसी एवं वैष्णवी अपार्टमेंट स्थित प्रकाश गिरधर,गुलशन मुँजाल और सोनु खुराना के फ्लैट होते हुए हरबिन्दर सिंह बेदी तथा दीन दयाल काठपालिया की गली होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पहुंचकर सुबह आठ बजे समाप्त हो गई.
कीर्तन मंडली के सुंदर लाल मिढा,इंदर मिढा, सुरजीत मुंजाल, पीयूष मिड्ढा, बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, मीताली तेहरी, गूंज काठपाल, ममता थरेजा, नीतू किंगर, मंजीत कौर एवं बबीता पपनेजा ने ” गुरु बिन अवर नहीं मैं थाओ अन दिन जपो गुर गुर नाओ…… ” एवं ” वाहो वाहो गोबिंद सिंह जी, कलगियां वाले गोबिंद सिंह जी….” तथा ” तहीं परकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो….” जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा.
विभिन्न चौक चौराहों पर श्री निशान साहिब जी को माला पहनाकर तथा जगह-जगह पर फेरी में शामिल साध संगत पर पुष्प वर्षा कर फेरी का गर्म जोशी एवं श्रद्धा भाव से स्वागत किया गया. सरदार छोटू सिंह ने श्री निशान साहब उठाकर फेरी की अगुवाई की एवं गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने सभी श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से कुशाल क्षेम की अरदास की. प्रभात फेरी के समापन पर गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रभात फेरी का समापन 23 दिसंबर को होगा तथा 23 और 24 दिसंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी समेत रांची के अन्य भाग में रहने वाले लगभग छह सौ सहजधारी सिखों का जत्था पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए सड़क और रेल मार्ग द्वारा रांची से रवाना होगा. पटना साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आयोजित सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जत्था 29 दिसंबर को वापस रांची पहुंचेगा.
आज की फेरी में अर्जुन देव मिड्ढा,सुंदर लाल मिढ़ा,सुरेश मिढ़ा,अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल,अनूप गिरधर,मनीष गिरधर,आशु मिड्ढा,दिनेश गाबा,जीवन मिढ़ा,महेंद्र अरोड़ा,दिनेश मिड्ढा,रमेश तेहरी, प्रथम मिड्ढा,जीतू अरोड़ा,रौनक ग्रोवर,नवीन मिढ़ा,हरविंदर सिंह,सूरज झंडई,अमन डावरा, राकेश घई, उमेश मुंजाल,कमल मुंजाल,मनीष मल्होत्रा, गौरव गिरधर,निश्चय पपनेजा,पुरूषोत्तम सरदाना,संदीप पपनेजा,अमर मुंजाल,भजना देवी डावरा,देवकी मुंजाल,दुर्गी देवी मिढ़ा,हरपाल कौर मिढ़ा,उषा झंडई,अंजना गिरधर,उर्मिला खत्री,हर्षा मिढ़ा,शीतल तेहरी,प्रेमी काठपाल,शीतल अरोड़ा,हरनाम थरेजा,सुषमा गिरधर,स्वीटी सिडाना,हरजिंदर कौर,बिमला मुंजाल,रजनी तेहरी,ममता सरदाना,रिशा मुंजाल,मीना गिरधर‌,पायल मल्होत्रा,रिया अरोड़ा,पूनम मुंजाल, किरण अरोड़ा,खुशबू मिड्ढा समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *