भाजपा जब पूरे देश में खेला कर रही थी तब बिहार में हमने इनके साथ खेला कर दिया : तेजस्वी यादव

रांची: झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल ने कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन कर मिशन 2024 का शक्ति प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम स्थानीय कार्निवल में किया गया। मुख्य अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे प्रदेश से आए राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मिशन 2024 के लिए तैयारियों पर टिप्स दिया।

उन्होंने कहा झारखंड में सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करना है। राजद का संगठन मजबूत होगा तो महागठबंधन की ताकत बढ़ेगी। साथ ही यह भी कहा की संगठन मजबूत होगा तो टिकट की चिंता नहीं करना है।


वहीं भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा केवल चुनी हुई सरकार को पैसे के बल पर गिराने का काम करती है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। भाजपा जब पूरे देश में खेला कर रही थी तब बिहार में हमने इनके साथ खेला कर दिया।झारखंड में सबसे अधिक भाजपा ने शासन किया,उसके बाद भी झारखंड में विकास नहीं हुआ। भाजपा ने झारखंड में सिर्फ जमीन पर खनिज संपदाओं को लूटने का काम किया है। सांप्रदायिक शक्तियों को देश से खदेड़ने के लिए सभी गैर भाजपा दल को एक जुट होना पड़ेगा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी गैर भाजपा दल को एकजुट होना पड़ेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद का संगठन यदि ताकतवर होगा तो यहां पर भाजपा कही भी टिकने वाली नहीं  है।
वहीं कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्धिकी,पूर्व मंत्री श्याम रजक,पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,पूर्व विधायक संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,पूर्व जिप अध्यक्ष कल्पना देवी,रंजन कुमार,अनिता यादव,अभय कुमार सिंह सहित,गौरीशंकर यादव कई राजद नेताओं ने संबोधित किया। वहीं सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। मंच पर लोक कलाकार मुकुंद नायक ने नागपुरी गीत प्रस्तुत किया। मिलन समारोह में पूरे प्रदेश से राजद कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्निवल हाल में दो से तीन हजार राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *