साज द फैमिली सैलून का वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा ने किया उद्घाटन शुभारंभ
रांची : राजधानी राँची के इटकी रोड स्थित ललित नारायण मिश्र काॅलोनी में बुधवार को साज द फैमिली सैलून का उद्घाटन निवर्तमान पार्षद अरुण कुमार झा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रोपराइटर मती रीना मिश्रा एवं शरत मिश्रा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन कर्ता अरूण कुमार झा ने स्थानीय समस्त समाज के लिए नजदीक में महानगर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऑनर को साधुवाद और बधाई दी। इसमें महिला एवं पुरूष दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है।सैलून में बाल कटिंग, स्टाइलिंग, हेयर स्पा,फेसियल, मैनीक्योर, पैडीक्योर,वैक्सिंग, मेकप, नेल एक्सटेंशन, ब्राइडल मेकप आदि सुविधा उपलब्ध है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कुशल कामगार सुरक्षित एवं आकर्षक सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रोपराइटर मती रीना मिश्रा एवं शरत मिश्रा के अलावे ब्रज किशोर झा, लक्ष्मी चन्द्र दिक्षित, घनश्याम पाण्डेय, रवि रोहतगी, अशोक कुमार झा, दिव्य नारायण झा, प्रिंस सिंह, राम नारायण सिंह, शतीष झा, हीरा झा, मती रिंकी सिंह, मती बिभा तिवारी, मती बबिता झा, मती सुशीला झा, मती नेहा यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोगों ने घूम घूम कर सारी सुविधाओं का अवलोकन किया और अंत में अल्पाहार का आनंद लिया। ऑनर ने लोगों से कई तरह के ऑफर का लाभ उठाते हुए सैलून में सादर पधारने का आग्रह किया।



