केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातु रोड एलिवेटर कॉरिडोर का किया उद्घाटन  

रांची : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ओटीसी ग्राउंड से रातु रोड एलिवेटर कॉरिडोर का उद्घाटन किया, साथ ही मंच से पूरे झारखंड के लिए 3800 करोड रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा केंद्र सरकार रोड ट्रांसपोर्ट को लेकर कई परियोजना को पूरा करने का काम कर रही है और लगातार झारखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है । इसी क्रम में उन्होंने राज्य की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल को लेकर भी अपने संबोधन में कहा साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी गति से चल रहा है अब तक 77% काम पूरा किया जा सकता है और दिसंबर में उद्घाटन की संभावनाएं हो सकती है। वहीं मंच के माध्यम से उन्होंने संथाल परगना की कई सड़कों का जिक्र किया जिसमें NH 80 जो मुंगेर से फरक्का तक फोर वे बनाए जा रहा है उसके बारे में भी उन्होंने जानकारी साझा की।

2000 करोड़ की लागत हो रहा है गंगा पुल का निर्माण 

मालूम हो कि राज्य की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास 2017 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किया था और यह परियोजना का काम चल रहा है यह परियोजना की लागत लगभग 2000 करोड रुपए बताई जा रही है पुल और अप्रोच पथ के साथ यह 22 किलोमीटर लंबा होगा। 

दो राज्यों की कनेक्टिविटी के साथ पपूर्वोत्तर राज्यों से जुड़ेगा झारखंड 

साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल के निर्माण से झारखंड राज्य की कनेक्टिविटी काफी बढ़ेगी और इस पुल के निर्माण से झारखंड का संथाल परगना का इलाका पूर्वोत्तर राज्यों के इलाके से जुड़ जाएगा जिससे कि व्यावसायिक गतिविधि बढ़ेगी साथ ही लोगों को रोजगार के साथ आम आदमी को यातायात का काफी सुगम साधन होगा क्योंकि साहिबगंज से कटिहार, पूर्णिया सहित अन्य जिले जाने वालों को नाव का सहारा लेकर जाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *