राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने तीन सौ प्रेशर कूकर बाँटे

रांची : रांची समारिटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज़ सर्कल 169 के संयुक्त तत्वावधान के तहत आयोजित कार्यक्रम में समृद्धि सेल्स की मदद से तीन सौ प्रेशर कुकर ज़रूरतमंद लोगों के बीच बांटे गए । रतन लाल जैन स्मृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने ये भव्य आयोजन में शिरकत की । मौके पर राउंडटेबल रांची 244 के चेयमैन संदीप खेमका, वाइस चेयरमैन पौरुष जैन, सेक्रेटरी अविराज अग्रवाल, अविनाश जैन, लेडीज़ सर्कल १६९ की चेयरपर्सन अंशु गुप्ता, निखिल जैन, स्नेहा जैन ने अपने हाथों से कूकर बाँटे।

सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है। साथ ही खूंटी में एन डी ग्रोवर स्कूल की स्थापना भी राउंडटेबल के माध्यम से की गई है । देश भर में राउंड टेबल ने दस हज़ार से अधिक क्लासरूम की स्थापना की है ।

साथ ही राउंडटेबल इंडिया करमटोली चौक पर ट्रैफिक पुलिस के लिए अत्याधुनिक स्मार्ट मॉड्यूलर ट्रैफ़िक पोस्ट का निर्माण भी कर रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में है।

राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो फ्रीडम थ्रू एजुकेशन के तहत अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है।

 उक्त जानकारी राउंड टेबल इंडिया के सिटी चैप्टर के प्रचार-प्रसार समन्वयक पौरुष जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *