जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक संरचना पर हुई बैठक

गणादेश,खूंटी : जिला कार्यालय में संगठनात्मक संरचना निमित्त एक बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक में प्रदेश मंत्री सह खूंटी जिला चुनाव प्रभारी नन्द प्रसाद उपस्थित थे।  बैठक में नन्द प्रसाद ने बतलाया कि खूंटी जिला के नये मण्डल अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है जिसकी  घोषणा आगामी 14 दिसंबर को जिला कार्यालय में किया जाएगा। बैठक के पश्चात जिला के सक्रिय सदस्यों का सूची प्रकाशित किया गया। कार्यालय में सूची चस्पा दिया गया है। जिन्हें सूची देखना है कार्यालय में आकर देख सकते हैं। बैठक में स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने किया। मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कन्डुलना ने किया। बैठक में जिला उप चुनाव प्रभारी संतोष साहू, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, कैलाश राम, जिला महामंत्री संजय साहू, निखिल कन्डुलना, जिला मंत्री मंजु देवी, लक्ष्मी देवी, जिला मिडिया अनुप साहू, महावीर राम, जिला सोशल मीडिया रूपेश जयसवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, मण्डल अध्यक्ष क्रमश: मदन मोहन गोप, पुरेन्द्र मांझी, कलिंदर राम, सीताराम नाग, अर्जुन पहान, परशुराम दास, जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमश: योगेन्द्र नायक, संजय मुंडा, सीमा देवी, श्याम सोनी,, संतोष जायसवाल, सुभाष हलधर, सुदन मुंडा, आनंद राम, विनय गुप्ता, राजेश नाग, शंकर दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *