ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलने से आहत मोर्चा नहीं मनाएगा होली : राजेश गुप्ता

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अरसे से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ओबीसी समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है। आंदोलन के प्रभाव से मुख्यमंत्री आरक्षण देने की आश्वासन कई बार देते रहे हैं, लेकिन अभी तक ओबीसी का आरक्षण लागू नहीं किया है। पंचायत चुनाव में भी ओबीसी का आरक्षण देने की घोषणा नहीं की गई है। एससी एसटी की तरह ओबीसी को भी प्रोन्नति में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इन मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गठबंधन सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
गुप्‍ता ने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता समाज के लोग उस दिन होली के बदले संकल्प लेंगे और सरकारी सेवा और पंचायत चुनाव में राज्यव्यापी आरक्षण बचाओ सत्याग्रह आंदोलन की तैयारी भी करेंगे। जब तक ओबीसी समुदाय का हक अधिकार लूटा जाएगा, उनका प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, उनके घर में नौकरी नहीं मिलेगी, बेरोजगारी रहेगी, भुखमरी रहेगी, वैसी परिस्थिति में होली कैसे मनेगी। विधानसभा में एससी, एसटी समुदाय के अधिकारियों के प्रोन्नति में प्रतिनिधित्व के लिए एक बिल पेश हुआ है। उस प्रोन्नति बिल में ओबीसी समुदाय के अधिकारियों को भी प्रोन्नति में प्रतिनिधित्व मिले नहीं तो इस समुदाय के अधिकारियों को खासा नुकसान होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के गठबंधन की सरकार धड़ाधड़ सरकारी नौकरियों की नई नियुक्ति कर रही है। जब सारी नियुक्तियां समाप्त हो जाएंगी उसके बाद सरकार ओबीसी को आरक्षण दे भी देगी तो इसका व्यापक लाभ ओबीसी समुदाय को नहीं मिलेगा। इन कारणों से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा काफी विचलित है। आहत होकर होली नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है। ओबीसी समुदाय से भी अपील करता है कि होली नहीं मनाए और आंदोलन के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *