झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में मिशन-2024 पर विशेष चर्चा, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

रांची: 24 की लड़ाई के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा एक्शन मोड में है। लोकसभा चुनाव की सभी 14सीटों पर पार्टी की मजबूत स्थिति को भापने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में मंगलवार को हरमू के सोहराय भवन में पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने किया।

बैठक में संगठन से जुड़ी एक एक मुद्दे पर चर्चा हुई। झामुमो के विधायक और सांसदों ने अपने अपने क्षेत्र में संगठन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। 2024 के चक्रव्यूह को रचने की कवायद का पहला कदम झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति ने की है। पार्टी प्रवक्ता मनोज पांडे ने भी इशारे में बता दिया है कि सारी कवायद लोकसभा और विधानसभा के मद्देनजर की जा रही है।
वहीं झामुमो सांसद विजय हांसदा ने कहा कि पार्टी में जो अबतक कार्य हुए उसकी इस बैठक में समीक्षा हुई है। साथ ही आगे की रणनीति तय की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव पर कहा कि झामुमो हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है। क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक हमेशा जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में शिबू सोरेन से बड़ा कोई आदिवासी चेहरा नहीं है। गुरु जी और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी का कार्य हो रहा है और पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर,जिला स्तर पर मजबूत करना है। आज झारखंड की जनता के बीच सीएम हेमंत सोरेन की जबरदस्त पकड़ हुई है,जनता उन्हें चाहती है।
वहीं लोकसभा चुनाव में सीटों पर कहा कि गठबंधन दल के नेताओं के साथ बैठक में इस बात पर चर्चा होगी। पार्टी से नाराज चल रहे झामुमो विधायक विधायक लोबिन हेंब्रम के बारे में कहा कि वे पार्टी के पुराने नेता हैं। उन्हें यहां पूरी आजादी है। पार्टी से उनकी कोई नाराजगी नहीं है।
बैठक में राज्यसभा सांसद महुआ माजी,लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम,मथुरा महतो सहित झामुमो के कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *