विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्रवासियों को दी को ईद की मुबारकबाद

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्रवासियों समेत पूरे राज्य वासियों ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पवित्र माह रमजान के खत्म होने पर मस्जिदों में ईद-उल-फितर बड़े श्रद्धा और प्यार से मनाने की बहुत पुरानी परंपरा है। यह त्योहार एक महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है जो निसंदेह बड़े कड़े परिश्रम के बाद आता है तथा ईद उल फितर का यह त्योहार हमें सिखाता हैं कि हम सबको गिले-शिकवे भूला कर हर व्यक्ति के साथ मिलकर रहना चाहिए, जोकि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति हैं।
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव व सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *