डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद
गोड्डा: लमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव के साथ बच्ची का सिर नहीं मिला है, इस घटना ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। आशंका है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर ले गया। सुबह बहियार में शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते पूरे इलाके में घटना की चर्चा फैल गई।



