TRENDING NOW

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज,19 जुलाई को रांची आगमन

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परम पूज्य डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज का रांची आगमन 19 जुलाई को होगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुजी रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गुरुजी अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान से गुरु पूजन भी संपन्न होगा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुजी के दर्शन, सत्संग एवं आशीर्वचन का लाभ लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *