समाजसेवी प्रिया मुंडा जनजातीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया सम्मान पत्र

खूंटी:  जिले की प्रखर समाजसेवी प्रिया मुंडा को  को वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित जनजातीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में  केंद्रीय मंत्री एवं खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा एवं केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे के कर कमलों से यह सम्मान श्रीमती मुंडा को दिया गया।

जनजातीय समाज की धर्म संस्कृति और रूढ़ि जनित परंपराओं को बचाए रखने एवं विदेशी मिशनरियों के अवैध धर्मांतरण के खिलाफ अदम्य साहस आंदोलनरत रहने के कारण उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
मई होम इंडिया के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनजाति समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे  देश भर से 10 समाज-सेवियों को चुना गया था।
प्रिया मुंडा ने इस सम्मान को समस्त खूंटी वासियों को समर्पित किया है और कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि पूरे झारखंड का सम्मान है। अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध मेरा संघर्ष और तेज होगा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित करके देश भर के जनजातीय समाज को जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *