सेंट्रल बैंक एससी/एसटी/ओबीसी कर्मचारी संघ का त्रैवार्षिक महाधिवेशन संपन्न, रमेशवर रजक को चैयरमैन बनाया गया
गणादेश,रांची : सेंट्रल बैंक एससी/एसटी/ओबीसी कर्मचारी संघ, झारखंड इकाई की तृतीय त्रैवार्षिक महाधिवेशन रविवार को पुराना विधानसभा भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में एससी/एसटी/ओबीसी कर्मचारी शामिल हुए।
महाधिवेशन के साथ ही ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक एससी/एसटी/ओबीसी एम्प्लॉइज फेडरेशन, नई दिल्ली की हाई पावर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन फेडरेशन के सचिव जनरल वीके सरंगल ने किया। इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन सुनील रामटेके, अध्यक्ष अविनाश नंदन तथा अतिरिक्त सचिव जनरल महेंद्र रामटेके प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच से वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।
रांची इकाई के महासचिव करम सिंह मुंडा ने संगठन की गतिविधियों, कार्यों और इतिहास की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही रांची इकाई का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके बाद संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए, जिसमें एकमात्र पैनल प्राप्त हुआ। किसी भी पद पर आपत्ति न होने के कारण सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से अस्तित्व में आ गई।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्व सहमति से विभिन्न अधिकारियों का चयन किया गया है । जिसमें चेयरमैन के लिए रमेशवर रजक,उत्तम आलोक सिंह अध्यक्ष,करम सिंह मुंडा महासचिव,सुनील मुंडा अतिरिक्त महस्यचिव जोलसन लकड़ा कोषाध्ययक्ष और श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष बना या गया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव बीके सरंगल ने कहा कि एससी,एसटी और ओबीसी के कर्मियों की जो भी समस्याएं होती है उसे संगठन के माध्यम से दूर किया जाता है।



