कांग्रेस के तीन विधायक पहुंचे एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस,विस्थापित प्रभावित भू रैयतों से मिलकर लिया जायजा
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बरियातू पगार में संचालित एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस और ऋत्विक कंपनी द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के फायर ब्रिक्स चिमनी और चार दिवारी संरचना ध्वस्त किए जाने के विरोध में बीते 1 अगस्त से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके समर्थकों द्वारा दिए जा रहे धरना के दौरान उत्पन्न हालात को ग्रामीण से मिलकर रुबरु हुवे! इस अवसर पर विधायक मनिका रामचंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू के निर्देश पर तीन विधायकों का दल चट्टी बरियातू कोल माइंस में उत्पन्न हालात का जायजा लेने पहुंचे हैं वहीं खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्शानुसार से एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल माइंस में मुआवजा विस्थापन समेत अन्य हालातों को जायजा लेने आए हैं! भू रैयतों से उनका हाल चाल ले रहे हैं! उक्त रिपोर्ट को प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा! वहीं कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा उत्पन्न हालात का रिपोर्ट तैयार करने आए हैं मिली जानकारी से प्रदेश नेतृत्व को दी जाएगी! इस अवसर पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भू रैयत मौजूद थे!



