शांति का संदेश भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को दिया :रोहित शारदा
रांची: भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड प्रदेश ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जैप 1 स्थित डोरंडा नेपाल हाउस के बुद्ध मंदिर सांगडुप्लिंग गुम्बा के प्रांगण में पेयजल एवं लस्सी की व्यवस्था भक्त जनों के लिए मंच के द्वारा उपलब्ध कराया गया। भारत तिब्बत सहयोग मंच के अध्यक्ष रोहित शारदा ने इस अवसर पर बुद्ध पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं सभी भक्तजनों को देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने शांति का संदेश पूरे विश्व को दिया है और इसका अनुपालन आज पूरे विश्व में उनके अनुयाई कर रहे हैं। महिला अध्यक्ष नम्रता सोनी ने मंदिर परिसर के महिला पदाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय मिनोचा जी विशेष रूप से उपस्थित थै। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के बी के विजय, बालवीर जैन, रिंकू तमांग,कुमुद पांडे,विनय टाकुर ,मयंक विजय,अविनाश कुमार, महेश सोनी ,अर्चना सिंह ,रवि अग्रवाल, पीयूष विजयवर्गीय, विवेक कुमार सहित अन्य सदस्य ने अपना योगदान दिया।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)