बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने असाध्य रोगों से पीड़ित 5 मरीजों को पचास पचास हजार दिया

निर्मल महाराज,बोकारो :  बोकारो विधानसभा क्षेत्र की  विधायक श्वेता सिंह के आवासीय कार्यालय में एक संवेदनशील और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत असाध्य रोगों से पीड़ित 5 मरीजों एवं उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग के रूप में   पचास ,पचास हजार का चेक प्रदान किया गया। की गई।

डूमरजोर निवासी  इसराइल अंसारी (कैंसर पीड़ित),सेक्टर 9 ए निवासी  सरोज सिंह (कैंसर पीड़ित),   मनोज कुमार गुप्ता के पुत्र (लीवर कैंसर पीड़ित), मिनी देवी (कैंसर पीड़ित), शैलेश कुमार प्रभाकर (कैंसर पीड़ित)

को राशि दी गई।पीड़ित परिवारों ने सरकार एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में मिला यह सहारा उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि बीमारी सिर्फ मरीज को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को भीतर तक तोड़ देती है। ऐसे समय में सरकार और जनप्रतिनिधियों का पहला दायित्व होता है कि वे परिवार का हाथ थामें और उन्हें यह भरोसा दिलाएं कि वे अकेले नहीं हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बार–बार यह साबित किया है कि झारखंड सरकार गरीब, वंचित और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। यह सहयोग राशि भले ही जीवन का विकल्प नहीं हो सकती, लेकिन यह निश्चित रूप से परिवार को इस कठिन दौर में राहत और संबल देने का कार्य करेगी। बोकारो के हर नागरिक के सुख–दुख में मैं हमेशा उनके साथ खड़ी हूँ और आगे भी खड़ी रहूँगी।

 उन्होंने कहा कि आगे भी उनका यह प्रयास जारी रहेगा ताकि असाध्य रोगों से जूझ रहे और अधिक से अधिक मरीजों को सहायता और उपचार का अवसर मिल सके। इस अवसर पर बोकारो सिविल सर्जन अभय कुमार भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *