गढ़वा में होटलों पर छापेमारी: 14 जोड़े नाबालिग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, तीन होटल सील*
गढ़वा: एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मशहूर होटलों—होटल आरडीएस, तिवारी रेस्ट हाउस और होटल एसएलसी—में छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटलों से करीब 14 जोड़े नाबालिग लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों होटलों के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध देह व्यापार के आरोप में तीनों होटलों को सील कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जा रही



