आदिवासी हुंकार महारैली में कांके रोड़ सरना समिति के हजारों की संख्या लोग होंगे शामिल : डब्लू मुण्डा
गणादेश,रांची : 17 अक्टूबर को आदिवासी हुंकार रैली की तैयारी को लेकर मंगलवार को कांके रोड सरना समिति के बैनर तल्ले कांके रोड शहदेव मैरेज हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कुड़मी समाज को आदिवासी सुची में शामिल करने के मांग के विरोध में बैठक किया गया और आदिवासी बचाओं मोर्चा के आह्वान पर 17 अक्टूबर को प्रभार तारा मैदान धूर्वा में आदिवासी हुँकार महारैली को समर्थन दिया गया।
कांके रोड सरना समिति के महिला मोर्चा के आशा देवी ने कहा कि कुड़मी सामुदाय का पुजा पाठ,खान पान,रहन सहन,रीति रिवाज पुरी तरह आदिवासियों से भिन्न है ऐसी स्थिति में उन्हे आदिवासी सुची में शामिल करने का मतलब होगा आदिवासियों के परंम्परा पर हमला करना उनका अपमान करना।आर्थिक,मानजिक और शारिक रूप से मजबूत है अगर आदिवासी सुची में शामिल हो गया तो आदिवासियों को अपना अस्तित्व बचाना बहूत मुस्किल होगा।
कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा ने कहा कि कुड़मी सामुदाय विहार,बंगाल,गुजरात तथा महाराष्ट्र से माईग्रेट होकर झारखण्ड में आये है और झारखण्ड के ही आदिवासियों के हक को लूटने का परियास कर रहे है जिसे आदिवासी समाज बर्दास्त नही करेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष शशी मुण्डा ने कहा कि आर्थिक,मानजिक और शारिक रूप से मजबूत है अगर आदिवासी सुची में शामिल हो गया तो आदिवासियों को अपना अस्तित्व बचाना बहूत मुस्किल होगा।
इस बैठक में अतिथि के रूप में आदिवासी समाज के बु|द्धिजीवि लक्ष्मीनाराण मुण्डा,आदिवासी समाज के महिला अगुवा मधूबाला सांगा,महासचिव राजेश लकड़ा,सचिव रंजीत टोप्पो,उपसचिव लखन मुण्डा,दीपू मुण्डा,अमन हेमरोम,रोमरा गाड़ी,पुनम देवी,अर्जून गाड़ी,सतिश खलखो,प्रकाश टोप्पो,अमित खलखो ,बुथनी देवी,पुनम देवी,नेहा कुमारी इत्यादी सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।



