सेवानिवृत कर्मियों के विचार आशीर्वचन का रूप

लोहरदगा: झारखंड कुम्हार समन्वय समिति द्वारा आनंद सरस्वती बाल निकेतन में समाज के सेवानिवृत्ति व्यक्तियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वैसे लोग जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए हैं, उन्हें रामचरितमानस पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में वैसे मार्गदर्शक हैं, जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने घरों तक ही सिमट कर रह गए हैं। उनसे प्रेरणा लेने तथा समाज में उचित मान सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मियों के विचार आशीर्वचन के रूप में लेते हुए समाज के विकास में उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली गई। कार्यक्रम में लगभग 40 सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वासुदेव प्रजापति, नेमधारी महतो, जकड़ी राम, बजरंग प्रजापति, दिनेश प्रजापति, किरण प्रजापति, रामदास प्रजापति, भगवत प्रजापति सहित अन्य के नाम शामिल हैं। मौके पर सेवानिवृत शिक्षक वासुदेव प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय में उगते सूर्य को लोग नमस्कार करते हैं, डूबते सूर्य की महता कम होती जा रही है लेकिन झारखंड कुम्हार समन्वय समिति की कमेटी द्वारा सेवानिवृत कर्मियों को सम्मान देकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में सेवानिवृत्ति कर्मी बहुत तरह के अनुभव प्राप्त किए रहते हैं. उनके अनुभव को प्राप्त कर परिवार एवं समाज को बेहतर दिशा में ले जाया जा सकता है। बजरंग प्रजापति ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद. प्रयास होता है कि अपने परिवार को सही तरीके से रखें और बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। किरण प्रजापति ने कहा कि परिवार का परवरिश ऐसा हो जिसमें संस्कार हो संस्कार के अभाव में बच्चे परिवार के अलावा समाज से भी दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को आह्वाहन करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को 33 पर प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, आने वाले समय में महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। महिलाएं घर से बाहर निकले और अपने उत्तरदायित्व को समझें और समाज के विकास में भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को कमल महतो, दिनेश प्रजापति, किरण प्रजापति, वासुदेव प्रजापति, देवानंद प्रजापति, दौलत प्रजापति, शिव सागर महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री नागेंद्र प्रजापति ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रजापति ने किया. मौके पर विनोद प्रसाद, विनोद प्रजापति, विनोद कुमार महतो, रामदेव प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, युगल प्रजापति, संजुक्ता देवी, तारावती देवी, बीना देवी, मणिलाल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, प्रदीप कुमार, शशिकांत प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, अरुण प्रजापति, चंद्र केतु प्रजापति, विपिन प्रजापति, चिंटू कुमार, रवि, भूषण, चंचल प्रजापति, शेखर प्रजापति, संतोष, शक्ति, नंदलाल पंडित, अरविंद कुमार, भूषण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *