ओ भगवान को भजने वाले मन में कर ले ध्यान….

खडहरा,बांका: ओ भगवान को भजन वाले मन में कर ले ध्यान,भाव में मिले भगवान। भाव से ही भगवान मिलेंगे। श्री मद भगवत कथा का आयोजन खडहरा में उपेंद्र मिश्रा और प्रतिमा मिश्रा के आवासीय परिसर में वृंदावन से आए दाऊ दयाल व्यास जी के द्वारा किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में महिला एवम पुरुषों ने अमृत कथा का पान किया। इसके बाद महाराज परीक्षित की कहानियों को वर्णन किया। कलयुग की विशेषता पर उन्होंने कहा कि एक बार महाराज परीक्षित अपने राज्य में धर्म और अधर्म को देखा। जब महाराज अधर्म को मारने लगे तो उसने पैर पकड़ लिया और कहा मैं कलयुग हूं। मुझे कही जगह दे दीजिए। महाराज ने कहा कलयुग चार जगहों पर रहता है, जहां जुआ खेला जाता है,शराब का सेवन होता है, जहां हिंसा जीव की हत्या होगी वहां कलयुग होगा।
उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में मृदुभाषी बनो,झुक कर चलो,हाथ में माला लेकर भजन करो। बुढ़ापा अच्छे से कट जाएगा।
कथा के तीसरे दिन अंत मे बाबन भगवान की झांकी प्रस्तुत की गई। उसके बाद आरती किया गाय और सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजक सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। सभी भक्तों को इसमें आमंत्रित किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भगवान के जन्मोत्सव में शामिल होते हैं , जन्मों जन्मों का पाप उसका धूल जाता है। कथा का समापन 4 नवंबर को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *