सांसद पहुंचे शोक व्यक्त करने नूतन देवी के घर

गणादेश बथनाहा :बीते दिन शुक्रवार की रात आई चक्रवाती अंधड़ ने फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। फारबिसगंज प्रखंड के 32 पंचायतों में किसानों के फसल को तो नुकसान पहुंचाया ही है साथ ही जान माल का भी नुकसान हुआ है। मौसम ने ऐसी ही करवट ली है। सोमवार को भी हवा के साथ साथ कभी कभी हल्की फुहारें आ रही है। दिन में भी अंधेरे का वातावरण बना हुआ है।
बीते रविवार की शाम को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ पंचायत पहुंचे। मझुआ पंचायत के बरेबा ग्राम निवासी नूतन देवी का तुफान के चपेट मे आने से मृत्यु हो गई थी। सांसद स्व नूतन देवी के परिवार वालों से मिले उन्हें सांत्वना दिया और कहा, यह एक प्राकृतिक घटना थी।प्रकृति के आगे हम सब विवश हैं। मृतका का अच्छे से हिंदू रीति से श्राद्ध कर्म कर उन्हे श्रद्धांजलि दें,वो भी आपके दुख में परिवार के भांति साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नूतन देवी की आत्मा को मोक्ष प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *