रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी के निर्देश पर शनिवार को कांग्रेस भवन में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कंाग्रेस कमिटी द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी “मनरेगा बचाओ” अभियान के तहत 5 जनवरी 2026 को बापू वाटिका से लोकभवन तक आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श की गई तथा उपस्थित लोगों का बढ़-चढकर शामिल होने का जिम्मेवारी दिया गया। बैठक के दौरान बेहरत कार्य करने वाले पार्टी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया साथ ही सभी को नववर्ष की मुबारकबाद दी गई
रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा लगातार कमजोर किया जा रहा है, जिससे मजदूरों के रोजगार और उनके संवैधानिक अधिकारों पर सीधा असर पड़ रहा है। मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाया जाना भाजपा की गांधी-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। जिस महान व्यक्तित्व और विचारधारा को दुनिया के अनेक देश सम्मान और आदर की दृष्टि से देखते हैं, उसी विचारधारा के विरोध में भाजपा और आरएसएस हमेशा खड़े नजर आते हैं। महात्मा गांधी जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय की विचारधारा के प्रतीक हैं। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से उनके नाम को हटाने का प्रयास गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाला है।
बैठक में मो सफार, मो फिरोज, परवेज़ खान, सनकी खान फैज खान, शबाना परवीन, गजाला परवीन, नईमा खातून, नाच खातून, पिंकू खान, सभी नेता गण शामिल रहे।



