अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा संवर्ग की झारखंड स्तरीय ऑनलाइन बैठक संपन्न

आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारी के लिए 4 जुलाई तक विश्वविद्यालय स्तरीय समिति का करें गठन : महेन्द्र

राष्ट्रीय स्तर के पूर्व कॉलेज स्तरीय कार्यक्रम अगस्त तक करें संपन्न : डॉ ब्रजेश

रांची : 1 जुलाई : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा संवर्ग के झारखंड स्तरीय एक दिवसीय ऑनलाइन बैठक संपन्न हो गया। इस बैठक मैं बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रभारी महेंद्र कुमार उपस्थित थे। बैठक में सितंबर महीने में राष्ट्रीय स्तर पर देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। शिक्षा संवर्ग के प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य में आजादी के अमृत महोत्सव पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी निरंतर गति से हो रही है। बैठक का संचालन करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि झारखंड के सभी विश्वविद्यालय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की विश्वविद्यालय स्तरीय समिति का निश्चित रूप से गठन कर आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय स्तर के पूर्व कॉलेज स्तरीय कार्यक्रम निश्चित रूप से अगस्त महीने तक संपन्न कर लें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव को बेहतर करने के लिए इसे राष्ट्र से गांव तक चलाने की बात कही। इस ऑनलाइन बैठक में रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची, विनोबा भावे विश्वविद्यालय,हजारीबाग, सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय , दुमका ,नीलांबर -पीतांबर विश्वविद्यालय, डाल्टेनगंज,कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा,बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय,धनबाद के शिक्षकों में मुख्य रूप से डॉ सुदेश कुमार साहू, डॉ प्रीतम कुमार,डॉ राजकुमार शर्मा,डॉ सुनीता गुप्ता,डॉ ज्योति प्रकाश, डा मृत्युंजय कुमार , डा जयप्रकाश रविदास, भोला नाथ सिंह, डॉ नवल किशोर प्रसाद, डॉ विजय प्रकाश, डा संजय गोराई,डा अंजनी शर्मा, डा पीके सिंह, डॉ डीके सिंह, डॉ मनोज तिवारी, डॉ आभा झा, डॉ धनञ्जय वासुदेव द्विवेदी, डॉ सोनी तिवारी, डॉ राज श्रीवास्तव, डॉ मीरा कुमारी, डॉ पी के तिवारी, डॉ दिलीप कुमार राम समेत झारखंड राज्य के विश्वविद्यालय से पांच-पांच चयनित शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सादर
डॉ ब्रजेश कुमार
महामंत्री
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखण्ड प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *