इंडी गठबंधन की रैली में झारखंड विरोधी, देश, सनातन विरोधियों का होगा जमावड़ा : बाबूलाल

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर जोरदार हमारा किया। उन्होंने कहा कि रांची में इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में देश, विरोधी सनातन विरोधी, झारखंड विरोधी, विकास विरोधी लोगों का जमावड़ा हो रहा है। इसमें वही लोग शामिल हो रहे हैं, जिसने झारखंड को बेचने और खरीदने का काम किया है। वह शनिवार को पार्टी का मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

श्री मरांडी ने कहा कि आम लोगों की भी यही राय है। इंडी गठबंधन की ओर से शहर में जगह-जगह रैली को लेकर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इस बारे में एक आम आदमी से उनकी बात हुई। उनका कहना था कि यहां जुटने वाले सभी देश, विकास, सनातन और झारखंड के विरोधी रहे हैं। अगर देश में बीजेपी के सरकार नहीं बनती और अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री नहीं होते तो झारखंड अलग राज्य नहीं बन पाता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक देश में राज किया इस दौरान उसने झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को दबाने का काम किया जयपाल सिंह को खरीदने का काम किया उनकी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया शिबू सोरेन का उपयोग सरकार बचाने में किया। पैसा देकर आंदोलन को दबा दिया। ये सभी आदिवासियों की बात करते हैं। राज्य और यहां की निवासियों की विकास की बात करते हैं। इसका कभी उन्होंने ख्याल नहीं रखा। आदिवासियों के विकास, उन्हें मान सम्मान देने और राज्य को विकास के पथ पर ले जाने का काम भाजपा और एनडीए गठबंधन ने किया है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने वचन दिया था कि सत्ता में आते ही झारखंड अलग राज्य की स्थापना होगी। सत्ता में आने के बाद उन्होंने 15 नवंबर, 2000 को अलग राज्य बना दिया। यह सोच एक आम आदमी की है।

श्री मरांडी ने कहा की रैली शामिल होने वाले लोग सत्ता में आने पर सारा समय लूटने में लगाते हैं। हेमंत सोरेन 4 साल सरकार में रहे। आज वे जेल में हैं। जैसे जैसी करनी वैसी भरनी वाली कहावत उनपर पर चरितार्थ हो रही है। सत्ता मिलने के बाद नदी, बालू, पहाड़ तक नहीं छोड़ा। राजमहल के पहाड़ को खोद दिया। राजमहल में 1000 करोड़ के पत्थर का अवैध खनन हुआ है। ईडी ने इसका उल्लेख अपने चार्जशीट में किया है। बालू, कोयला पत्थर की लूट की। जमीन में फर्जीवाड़ा का उसको बेचने का काम किया। सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। आदिवासी जमीन का फर्जी कागजात बनाकर उसे बेचा। इस कार्य को सरकार का संरक्षण मिलता रहा। अब धीरे-धीरे ईडी ऐसा करने वाले सभी लोगों को जेल में डाल रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की जनता सब जानती है। जन भावना का सम्मान नहीं करने, हर तरह से जनता को लूटने वालों का जमावड़ा रैली में हो रहा है। ऐसे लोगों पर जनता कैसे विश्वास करेंगी।

श्री मरांडी ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो आतंकी हमले को भगवा आतंकवाद कहते हैं। देश के जवान के आतंकियों की गोली से मारे जाने पर राजनीति करते हैं। ‘जी’ लगाकर आतंकवादियों को सम्मान देते हैं। भारत के जवान के जवाबी कार्रवाई करने पर सबूत मानते हैं। देश को कमजोर करने का लगातार प्रयास करते हैं। ऐसे ही लोगों का जुटान रैली में हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1962 में देश का बड़ा हिस्सा चीन को कांग्रेस सरकार ने दे दिया था। मोदी सरकार देश की एक-एक जमीन के लिए जान लगा रही है। किसी की भी हिम्मत नहीं है, जो देश का 1 इंच भी जमीन कब्जा कर ले। गलवान घाटी और पूर्वोत्तर के क्षेत्र में यह नजारा देश की जनता देख चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले डिफेंस के क्षेत्र में हम सिर्फ आयात करते थे। आज निर्यात कर रहे हैं। 2004 में अटल जी की सरकार जाने के बाद कांग्रेस सत्ता में आई। तब देश की अर्थव्यवस्था 11 स्थान पर थी। मनमोहन सरकार के कार्यकाल में सुपर पीएम सोनिया गांधी थी। स्थिति यह रही देश की अर्थव्यवस्था मात्र एक पायदान ऊपर आई। यानी 11 में से 10वें नंबर पर आई। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ी छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गई। मोदी सरकार के तीसरे टर्म में देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर आ जाएगी।

श्री मरांडी ने कहा कि उस सरकार ने कभी भी गांव की चिंता नहीं की। सड़क नहीं बनवायी। भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव तक सड़क पहुंची। नदी- नाले में पुल पुलिया बने। झारखंड में 2000 से पहले गांव में बिजली नहीं थी। बीजेपी की केंद्र और राज्य में सरकार बनने पर गांव-गांव तक बिजली पहुंच गई। लालटेन और ढिबरी सब भूल गये। कांग्रेस की सरकार ने वास्तव में विकास किया होता तो आज देश कहां से कहां होता है। 10 साल में मोदी सरकार ने विकास की लंबी लकीर खींची है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग सनातन विरोधी हैं। सनातन की मच्छर, डेंगू से तुलना करते हैं। समूल नष्ट करने की बात करते हैं। इसमें शामिल गठबंधन के बड़े नेता कहते हैं कि लोग मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। हालांकि अन्य धर्म के बारे में वह कभी नहीं बोलते। उन्होंने भगवान श्री राम के बारे में भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिव पूजन पाठक और अविनेश सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *