उलगुलान रैली में परिवारवाद को बढ़ाने देने वाले नेताओं की जमात होगी: अर्जुन मुंडा

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा 21 को होने वाले उलगुलान रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस रैली में आने वाले सभी परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। इस रैली में वैसे लोगों की जमात होगी जो भ्रष्टाचार ने लिप्त हैं। देश की जनता अब भ्रष्टाचार के गोलबंद हो गई है।ऐसे लोगों की जमात को पूरे देश की जनता देख रही है। इन लोगों ने किस तरीके से राजनीत को हथियार बनाकर ऐसा उपयोग किया की वो देश के लिए दुरुपयोग साबित हो रहा है। अब ऐसे लोगों की जमात बनेगी जिसके नेता पर ही सवाल खड़ा है।
देश के अंदर एक ऐसे दल जो शासन में रहे हैं, शासनों का दुरुपयोग करते रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल 2004 से 2014के बीच में स्पष्ट दिखा कि किस तरह से भ्रष्टाचार हुआ।
सवाल यह है कि जो मुद्दे हैं उसे आप सही तरीके से रखे। वहां रखने के बजाय हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
इनके कार्यकाल में जम कर भ्रष्टाचार हुए हैं और भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी त्रस्त हुए हैं।
श्री मुंडा ने कहा कि झारखंड में पीएम आवास निर्माण के लिए लाभुकों को बालू नहीं मिल रहा है। जबकि इनके बिचौलिए खुलेआम बालू की तस्करी करने में लगे हुए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं में इन लोगों ने जमकर लूट मचा रखी है। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं में भी कई योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
इस उलगुलान रैली से इंडी गठबंधन को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। वहीं लोकसभा चुनाव के प्रथम फेज में भाजपा को सफलता मिलने की बातें कही।वहीं खूंटी लोकसभा चुनाव में चुनौतियों पर सवाल करने पर कहा कि यह चुनाव खूंटी की जनता लड़ रही है और जनता की हमेशा जीत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *