आर्चरी एसोसिएशन की हुई बैठक,15 नवंबर को रांची में सीनियर नेशनल गेम कराने का निर्णय

रांची: भारतीय तीरंदाजी संघ की बैठक शनिवार को रांची के कैपिटल हिल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इसमें कई संघ से जुड़े कई मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15नवंबर को रांची सीनियर आर्चरी नेशनल गेम कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद आर्चरी संघ के सचिव वीरेंद्र सचिदेवा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय आर्चरी संघ का चुनाव पिछले19 जनवरी को हुआ था। इसमें नई टीम बनी थी। 90 दिन के कार्यकाल में अब तक 26 डोमेस्टिक इवेंट कंप्लीट किया गया है। 90 दिनों में भी 52 वर्किंग डे था। 26इवेंट किया है, उसमें एक बड़ी सबसे बड़ी सफलता है सारे इवेंट हमने एनटीपीसी के दो एनआरटी किया है। खेलो इंडिया वूमेन किया है।एनआरटी के जोनल्स किया है। दो खेलो इंडिया यूथ एंड यूनिवर्सिटी किया है। साथ ही चार नेशल ट्रायल्स किया है। इसके साथ दो कोचेस वार्कशोक किया गया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल एजुकेशन सोसायटी ट्राइवल्स स्टूडेंट इस स्कीम के अंतर्गत हमारे अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने स्टेबलिस किया है। इसमें एक- एक लाख रुपए की मदद दी गई है। इसमें कुल 76 स्कूलों के लिए लगभग सात करोड़ रुपए पास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग स्कूल में ही टेलेंट हंट कर रहे हैं। वहां पर छोटे छोटे बच्चे वहां से निकाल रहे हैं और उसको प्रशिक्षण देकर अच्छे धनुर्धर बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 16बच्चे को ढाई करोड़ रुपए देने की योजना है।
इसमें हर बच्चे के खाते में ढाई लाख रुपए ट्रांसफर करवा रहे हैं। इसमें बच्चे अपने हिसाब से आर्चरी के समान की खरीदारी कर सकेंगे। उसका यूटिलिटी प्रमाण पत्र सरकार को जमा करना होगा। साथ साथ हमने भारत सरकार को डीपीआर दिया है। अगले साल का चालीस करोड़ रुपए का बजट दिया है।
इसमें आर्चरी के प्रमोशन के लिए खर्च किया जायेगा।
आज एक्सक्यूटिव कमेटी ने चार धनुर्धर को भारत सरकार ने सम्मानित किया है। इसमें टाटा आर्चरी एकेडमी से पूर्णिमा महतो उनकी पद्मश्री अवार्ड मिला है। उसी तरह से तीन को अर्जुन अवार्ड मिला है,जिसमे शीतल देवी,मोजप परवीन और गोपीचंद स्वामी। इन चारों को आज की एक्सक्यूटिव कमेटी बधाई दिया है। हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि हमारे चार चार आर्चरी को भारत सरकार ने सम्मानित किया है। इसके साथ हमलोग पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। झारखंड के आठ बच्चे पेरिस ओलंपिक के लिए चयनित हुए हैं। उसमे दीपिका,कोमोलिका बारी,अंकिता भगत,लिरिल चौहान और भजन कौर हैं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ पहली बार आर्चरी एसोसिएशन ने 46कोचेस को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा है। इसमें 26 कोरिया गए थे और 20 स्वीटजरलैंड होकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि400 कोचेस तैयार कर लिया गया है और हमारा एक हजार 46कोचेस तैयार करने का लक्ष्य है।
आने वाले दिनों में हमारे खिलाड़ी कैसे और भी बेहतर हो इसके लिए प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *