पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में दुनियाँ में एक मिसाल पेश किया है: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) बिल पर बोलते हुए कहा कि देश ने प्रधानमंत्री मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में पूरे विश्व के आर्थिक जगत में एक मिसाल पेश किया है। आईएमएफ के एक रिपोर्ट में लिखा है कि भारत का वैश्विक आर्थिक विकास में 16 प्रतिशत का योगदान रहने का अनुमान है।यह समाचार देश के 140 करोड़ जनता की मस्तक को गर्व के साथ ऊंचा करने वाला है। पहले जहां भारत दुनियाँ की ओर देखता था लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण विश्व भारत की ओर देख रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का आदर्श मंत्र इस विधेयक से सिद्धि की और अग्रसरित होता हुआ प्रतीत होता है। बजट के भाषण में जो घोषणा की गई थी उससे प्रधानमंत्री की गारंटी का भरोसा प्रत्यक्ष रूप से दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि इस विधेयक में केंद्र सरकार को जीएसटी परिषद के सुझावों पर अपीलीय ट्रिब्यूनल बनाने की अनुमति होगी। ट्रिब्यूनल में अध्यक्ष, एक न्यायिक सदस्य और दो तकनीकी सदस्य शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।7 अक्टूबर को जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक में मंजूरी के बाद संशोधन का प्रस्ताव किया गया था। अप्रैल 2023 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से अब तक का सबसे अधिक राजस्व ₹1.87 लाख करोड़ दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब ₹1.66 लाख करोड़ है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि आजादी के 67 साल बाद भी भारत में बड़ी संख्या में ऐसी आबादी थी जिन्हें बैंकिंग सेवाएं नहीं हासिल थीं। लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर धन जन योजना ने लाखों भारतीयों के जीवन और भविष्य को पूरी तरह से बदल दिया। महज एक साल में 19.72 करोड़ बैंक खाते खोले गए। उस समय 16.8 करोड़ रूपे कार्ड जारी किए गए थे। इन खातों में 28,699.65 करोड़ रुपये जमा किए गए। रिकॉर्ड स्तर पर 1,25,697 बैंक मित्रों को तैनात किया गया। इसने एक सप्ताह में सबसे अधिक 1,80,96,130 बैंक खाते खोलने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। इस योजना के तहत 14.62 करोड़ से अधिक लोगों को सीधे नकद सब्सिडी मिल रही है। इस योजना ने करीब 3.34 करोड़ नकली या निष्क्रिय खातों की पहचान करने और उन्हें बंद करने में भी मदद की, जिससे हजारों करोड़ रुपये की बचत हुई।
उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मेक इन इंडिया,इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना,गंगा की सफाई सहित कई ऐसी योजना चला रही है जो भारत को आर्थिक वृद्धि में अपनी योगदान निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा की भारत ने आज 18,000 गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया है ।डीबीटी के माध्यम से आज 35 से 40 योजनाओं का पैसा सीधे लाभुकों के खाते में जा रहा है। आज भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साल है। पस्त पड़ चुकी विकास दर, भारी महंगाई और उत्पादन में कमी के दौर से उबरते हुए सरकार ने ना सिर्फ मैक्रो- इकनॉमिक फंडामेंटल्स को मजबूत किया, बल्कि अर्थव्यवस्था को एक तेज रफ्तार से विकास पथ पर ले आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *