डाड़ी प्रखंड भाजपा की बैठक में जीप सदस्य की दोनों सीटों को जितने पर हुआ मंथन

गिद्दी: डाड़ी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक डाड़ी भाग दो की उम्मीदवार श्रीमती नमीता कुमारी के आवास गिद्दी ए में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वकील कुमार महतो ने की। बैठक में डाड़ी भाग दो के प्रभारी पूरुषोत्तम कुमार पांडेय एवं डाड़ी भाग एक के प्रभारी सेवालाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए।मंडल अध्यक्ष वकील कुमार महतो ने कहा कि हर हाल में दोनों सीट को जीत कर जिला में चेयरमैन पद भाजपा के नाम करना है।प्रभारी पूरूषोतम पांडेय ने कहा कि प्रदेश एवं जिला से निर्देश दिया गया है कि हमलोगों को कैसे दोनों सीट जीत हासिल करनी है,उस पर हमें बुथ स्तर को मजबूत करना अति आवश्यक होगा।तभी हम दोनों सीट फतह करने में सक्षम होंगे।डाड़ी भाग एक के प्रभारी सह जिला मंत्री सेवालाल महतो ने कहा कि हमलोगों को सिर्फ बुथ को ध्यान में रखना होगा और डोर टू डोर प्रचार प्रसार के साथ एक एक आदमी से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों ही प्रत्याशियों की पहचान पूरे प्रखंड में एक साफ सुथरे छवी के रूप में है।इसलिए हम उक्त दोनों सीट पर हर हाल में जीत हासिल कर लिया जाएगा। बैठक का सफल संचालन डाड़ी मंडल महामंत्री गुलचंद महतो ने किया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजूरंजन तिवारी, हुकुमनाथ महतो,सतीश कुमार सिंह, कुमेश्वर महतो,नंदकुमार महतो,नमीता कुमारी,प्रवीण सिंह, ब्रजकिशोर पाठक, प्रितलाल महतो,रंजीत सिंह,गिरजा सिंह, मुन्ना त्रिपाठी, मुकेश चंद्रवंशी, किशोर राम,उमेश बेदिया, तुलसी महतो,दीलीप कुमार, दिनेश यादव, रोहित शर्मा, राजू प्रजापति, त्रिभुवन महतो,अंगद महतो ,मदन कुमार सहित सैंकड़ी की संख्या में भाजपा के समर्थक मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *