सिकनी मंडा पर्व आस्था और एकता का प्रतीक :चन्द्रप्रकाश चौधरी

रामगढ़।जिला अंतर्गत दुलमी प्रखंड के सिकनी में मंडा पूजा धूमधाम से मनाया गया । शुभवसर परबतौर मुख्य अथिति राज्य के पूर्व मंत्री शह वर्तमान गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी उपस्थित थे। सांसद चौधरी मंडा पूजा व छऊ नृत्य का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। सांसद चौधरी ने कहा कि मंडा पर्व हमारे पूर्वजों की देन है. जिस का निर्वाहन हम सब वर्षों से करते आ रहे हैं। धार्मिक आस्था का प्रतीक मंडा पर्व एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने मंडा पर्व आयोजक मंडल की सराहना की। ग्रामीणो को उत्साहित किए।
मंडा स्थल में पहुँचने से पूर्व मंडा पूजा के कमेटी द्वारा
सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी का स्वागत बुके देकर व माला पहनाकर किया गया। इस मौके पर पूजा समिति के सभी सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *