नेपाल में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई

एजेंसी: नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप से दहल उठी। 6.4 की तीव्रता से आए भूकंप से नेपाल भारी तबाही मचायी है। नेपाल के जाजर कोट-रुकुम में ज्यादा तबाही मची है। इस तबाही में 132 लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। भूकंप में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप से मची इस तबाही का कारण यह है कि अधिकांश लोग उस वक्त अपने घरों में सो रहे थे। जिसके चलते उन्हें भूकंप आने पर घर से निकलने का कम वक्त मिला। अभी भी कई लोग इमारतों के मलबे के नीचे दब गए।

नेपाल में भूकंप से दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। देर रात करीब 11.30 बजे आए तेज झटकों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पटना, झारखंड और बिहार तक में हिला दिया है। भूकंप के झटकों का खासा असर दिखा है। लोगों को जैसे अहसास हुआ लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नेपाल में आये भूकंप की धमक पूरे झारखंड में भी महसूस की गयी। शुक्रवार को रात करीब 11.30 बजे भूकंप के तेज झटकों से झारखंड के हर जिले में अफरा-तफरी मची। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गये। झारखंड की राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक लोक भूकंप की जगह-जगह चर्चा करते नजर आये। जिस समय भूकंप आया उस समय लोग अपने घर में सो रहे थे। जब उनका बेड हिलने लगा तो लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। झारखंड से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक डॉ अभिषेक आनंद ने भूकंप होने की पुष्टि की है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में शुक्रवार रात 11 बजकर 34 मिनट और 11 बजकर 44 मिनट के करीब भूकंप आये।

भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक नेपाल में रात 11 बजकर 32 मिनट पर 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया। नेपाल में आये भूकंप का असर पड़ोसी देशों चीन और खासकर उत्तरी भारत में महसूस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *