कांटाटोली के लोवडीह रोड में खुला जेके टायर का नया शो रूम

गणादेश,रांची: राजधानी रांची में शनिवार को कांटाटोली के लोवडीह रोड में जेके टायर का नया शो रूम उद्घाटित किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अजसू प्रमुख सुदेश महतो मौजूद रहे। उनके साथ कंपनी के रीजनल मैनेजर गौरव कुमार मंडल, संस्थान के प्रबंधक मो. तौफीक़ इराक़ी और सरफराज अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शो रूम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर रीजनल मैनेजर गौरव कुमार मंडल ने बताया कि रांची में जेके टायर का यह चौथा शो रूम है, जो कंपनी की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस नए आउटलेट में ग्राहकों को सभी तरह के टायर और संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में कंपनी देश भर में लगभग साढ़े छह हजार आउटलेट संचालित कर रही है।

मंडल ने कहा कि जेके टायर अपनी सुप्रीम क्वालिटी और टिकाऊ उत्पादों के लिए जाना जाता है, जिस पर लोग वर्षों से विश्वास करते आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि लोवडीह रोड स्थित यह नया शो रूम भी ग्राहकों की पहली पसंद बनेगा और यहां अच्छी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचेंगे। शो रूम खुलने से स्थानीय उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और अधिक विकल्प मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *