शनिवार को शनि देव महाराज का महाप्रसाद का वितरण किया गया

बोकारो – बोकारो के सेक्टर 12 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ए ई में निर्माण शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में हर शनिवार की तरह 6 दिसंबर दिन शनिवार को भी श्री गणेश पूजा समिति द्वारा शनिवार की संध्या को पूजा ,आरती उपरांत शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की तरह बड़ी ही धूमधाम से किया गया । शनि देव महाराज , श्री गणेश भगवान,श्री बजरंग बली ,श्री भोले बाबा ,पीपल देव का पूजा अर्चना करने उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया ,जिसमें नगर के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । श्री गणेश पूजा समिति के द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार से पूजा अर्चना खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है । जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा । महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के हजारों भक्त शरीक हुए । श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ,सदस्यगण में राकेश कुमार ,पंकज बाबा,चंदन कुमार ,सुनील राज महतो ,आशीष कुमार ,मुकेश कुमार,पवन कुमार,रमेश पाण्डेय, अमर नाथ कुमार ,शशि बाबा , आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *