देशहित की बजाय परिवार की चिंता में लगी है कांग्रेस : अमरपाल मौर्य
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के रांची प्रवास से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता, पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण और जनसेवा के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान आगामी चुनावों के मद्देनजर ओबीसी समाज के बीच संगठन को मजबूत बनाने और जनसमर्थन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस आज भी देशहित की बजाय परिवार की चिंता में ही लगी हुई है।अपने संबोधन के शुरुआत में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में उपचुनाव में भारी जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम बाहुल्य रेजीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत इस बात का द्योतक है कि “बंगाल की जनता ने धर्म की राजनीति करने वाली विपक्षी पार्टियों को अपने वोट के जरिए करारा जवाब दिया है।उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार जो भी योजना लाती है। उसका लाभ सभी को समान रूप से बिना किसी भेदभाव के मिलता है। भले ही वह किसी भी जाति या धर्म का हो, बीजेपी किसी भी धर्म या पंथ की राजनीति कतई नहीं करती। देश की जनता का विश्वास आज भी नरेंद्र मोदी के साथ है।श्री मौर्य ने कांग्रेस, झामुमो और अन्य विपक्षी दलों पर परिवारवाद की राजनीति को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि विरासत में मिली सत्ता व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण नहीं कर सकती। कांग्रेस आज भी देशहित की बजाय परिवार की चिंता में लगी हुई है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश गरीब, वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है। मोदी ने शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष के माध्यम से देश की संस्कृति, समृद्धि और विकास को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही ओबीसी आयोग को सैद्धान्तिक मान्यता दी है, कांग्रेस ने तो 67 सालों से ओबीसी जाति को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं पर है। उन्होंने बैठक में ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने और समाज के सभी जातियां को साथ लेकर संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया।प्रदेश महामंत्री श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन है, जिसकी असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व का झारखंड प्रवास कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी पिछड़े, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ओबोसी मोर्चा के कार्यकर्ताओ को आह्वान करते हुए कहा कि मोर्चा ओबीसी जाति के सभी वर्गों को संगठन से जोड़े, आज इसकी बहुत जरूरत है वरना कांग्रेस और झामुमो जिस प्रकार से देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर रही है, किसी से छुपा हुआ नहीं है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि झारखंड़ का पिछड़ा वर्ग हमेशा भाजपा का साथ देती आयी है और आगे भी देती रहेगी। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा को पार्टी के अग्रिम दस्ते के रूप में काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए प्राथमिकता से काम करती है। केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभों को जनता तक पहुंचाने में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके पूर्व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड़ आगमन पर रांची एयरपोर्ट पर गाजे बाजे, ढोल नगाड़े और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश कार्यालय में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।
मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश रंजन साहू ने किया।
जबकि बैठक में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, पवन साहू, विधायक शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, मनोज यादव, बिरंची नारायण, योगेश्वर महतो बाटुल, बजरंगी यादव, ईश्वर प्रजापति, चौधरी महतो, इंद्रजीत यादव , अमित अग्रवाल, सुधीर यादव , संतोष गोप एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी कार्यसमिति के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।


