श्री गोपाल प्रभु के जयकारा के साथ मंदिर का पट खुला

रांची: गौ माता सेवा समिति रांची के द्वारा रांची गौशाला न्यास के सानिध्य में सुकरहुटू कांके गौशाला मे नवनिर्मित गो परिक्रमा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्री गोपाल प्रभु मंदिर मे 5 दिनों तक चली धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शंकर लाल शास्त्री के द्वारा 11 पुरोहितों के संग पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। आज भगवान श्री गोपाल प्रभु का अलौकिक श्रृंगार, अभिषेक, वस्त्र पूजन छप्पन भोग प्रसाद लगाया गया। मंदिर परिसर में लक्ष्मी स्वरूप गौ माता का पूजा- अर्चना किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंदिर का पट खुलते ही गौ माता की जय कारा एवं श्री कृष्ण के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। पूरा मंदिर परिसर मधुर भजनों से भक्तिमय, यशमय सुखमय,का वातावरण हो गया। फूलों की वर्षा की गई। श्री कृष्ण गौ माता के साथ विराजमान हुए। पूरा मंदिर का नयनाभिराम अलौकिक श्रृंगार किया गया। सामूहिक रूप से महाआरती हुआ एवं प्रसाद वितरण के साथ प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। गौरक्षा गौ कल्याण भक्तों की रक्षा एवं कल्याण के लिए इससे प्राण प्रतिष्ठा अमृत बेला में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए। एवं भगवत कृपा पात्र होने का सौभाग्य प्राप्त किए। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राजकुमार गाड़ोदिया, अध्यक्ष प्रमोद बजाज, सचिव मुकेश पोद्दार, प्रदीप राजगढ़िया, सुरेश जैन, प्रकाश काबरा, ओम छावनिका, दीपक सरावगी, संजय सर्राफ, विजय सुरेखा, सुरेंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, अमर मोदी, सुरेश गोयनका, दिलीप जालान, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया, ललित पोद्दार, राजेंद्र अग्रवाल,पवन शर्मा, अरुण बुधिया, मुकेश काबरा, नवीन बरेलिया, विष्णु सोनी, निर्मल बुधिया, राजकुमार तोदी, बसंत मुरारका, अशोक गाड़ोदिया, रविकांत सुल्तानिया, मनोज बगड़िया, मनीष सोनी, सतीश तुलसियान, ओमप्रकाश छापरिया, रतन जालान, किशोरी लाल चौधरी, सज्जन सर्राफ, विजय सरायका, महेश पोद्दार, विक्रम खेतावत, राजकुमार अग्रवाल, अशोक लाठ, कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, अरविंद बंका, तुषार अग्रवाल, शिवम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या महिलाएं एवं भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *