गृह मंत्री अमित शाह से मिला संत बौद्धिक मंच का शिष्ट मंडल, साधु संतों ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई
अनूप कुमार सिंह,पटना/दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के पदाधिकारियों के द्वारा देश व विदेश में भ्रमण कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।जहां भारत व नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, साधु सन्तों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने इत्यादि मांगों को लेकर भारत सरकार के मंत्रियों से निरन्तर मुलाक़ात का अभियान जारी है।
इसी के तहत अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में साधू संतो का शिष्टमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अपनी मांगों के संबंध में पूरी जानकारी दी गई।उक्त
शिष्टमंडल में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री व मंडलेश्वर अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी श्री श्री 1008 श्री जयानंद महाराज , छत्तीसगढ़ आदि शक्ति सेना की प्रदेश अध्यक्ष सरिता सिंह, गुजरात महाबली सेना के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नीरज महाराज, सन्त रामानन्द महाराज प्रदेश महामंत्री, स्वामी देवव्रत महाराज प्रदेश उपाध्यक्ष एवम अन्य पदाधिकारी गुजरात के गांधी नगर में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पहुंच कर उनसे भेंट कर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी। नरेंद्र मोदी विचार मंच व अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद गिरी ने दो मिनट का समय लेकर गृह मंत्री अमित शाह को संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया में संगठन के द्वारा सभी सनातनियों को एक मंच पर लाकर सनातन को मजबूत बनाने की सम्पूर्ण जानकारी से उन्हें अवगत कराया गया। अमित शाह जी ने साधु सन्तों का आभार व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद सरकार पर बनाए रखने की बात कही। सन्तों ने कहा कि साधु सन्तों का आशीर्वाद हमेशा ही मोदी सरकार पर बनी रहेगी।



