जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया जनसंपर्क,लोगों से कांग्रेस समर्थित नप अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील

खूंटी: नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में खूंटी नगर क्षेत्र में एक जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। यह जनसंपर्क दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ हुआ।
जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत सब्जी मार्केट से हुई, जो डी.ए.वी. रोड से होते हुए डाक बंगला रोड, निचे चौक से गुजरते हुए अंततः कार्यालय पहुंची। इस दौरान जनसंपर्क में शामिल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और नगर पंचायत चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। लोगों ने सड़क, नाली, पानी, बिजली, सफाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अभियान में शामिल प्रतिनिधियों ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए उठाया जाएगा।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन जताया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर नगर पंचायत चुनाव में जनभागीदारी को मजबूत करना रहा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुण्डा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जुनैद खान,नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, अनमोल होरो, सुनील बोदरा, जय साहू, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *