कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस के लिए सदेव याद किया जाएगा:   सीपी सिंह

रांची : कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में डिप्टी पाड़ा कचहरी चौक से शहीद चौक तक कारगिल विजय पदयात्रा निकाला गया। इस अवसर पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम ,भारतीय सेना जिंदाबाद, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक अमर रहे के नारों से पूरा शहर गुंजमान करते हुए यात्रा निकाली. विधायक सीपी सिंह ने कहा आज के दिन को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल के दुर्गम पहाड़ों पर मुंहतोड़ जबाव देकर परास्त करने का काम किया था। कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस , समर्पण , कार्यकुशलता और त्याग के लिए सदेव स्वर्णिम अक्षरों में याद किया जाएगा और इस दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथी इस तरीके की यात्रा निकाल कर उस जीत को जश्न के रूप में मना रहे है. विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कारगिल जैसे दुर्गम स्थान पर विजय प्राप्त कर भारत की सेना ने पूरे विश्व को बताने का काम किया था कि भारतीय सेना क्या कर सकती है. भारतीय सेना अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण .निछावर करने में जरा सा भी संकोच नहीं करती और जो भी आंख अपने देश के ऊपर उठेगी उस को मुंहतोड़ जवाब देने का भारत के वीर सैनिक काम करते हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय , महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, कार्यसमिति सदस्य मुनचुन राय जयंत सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *