झारखंड के कई जिले में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश

राँची : झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल, राज्य के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भारत के पूर्व-मध्य और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनें कम दबाव के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
आज सुबह से ही राजधानी राँची में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ये बारिश फिलहाल थमने वाली नहीं है।
आज और कल जिले में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गयी है।
कल 24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ उनसे सटे मध्य झारखंड के राँची, गुमला और खूँटी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं 25 और 26 सितंबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गयी है। 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *