कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ही कांग्रेस आगे बढ़ेगी : राजेश ठाकुर

रांची : राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर झामुमो के अलग रुख अख्तियार करने के बाद कांग्रेस में असंतोष है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय सभी विधायकों से एक एक कर मिल रहे हैं,उनकी राय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जो कार्यकर्ता है उनसे हमलोग बात करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप ही हमलोग आगे बढ़ेंगे। राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन किया। लेकिन झामुमो ने ऐसा नहीं किया। राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर गठबंधन की बैठक में निर्णय लिया जाना चाहिए था। लेकिन झामुमो ने ऐसा नहीं किया है। झामुमो ने कांग्रेस को दरकिनार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं जानने के बाद हमलोग देर शाम तक ठोस निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *