गया चतरा रेललाइन की मंजूरी, अब भद्रकाली का दर्शन कर बोधगया पहुंचना आसान

गणादेश ब्यूरो
गया। काफी लंबे समय से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल और दुनिया भर में प्रसिद्ध बोधगया को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग अब पूरी हो सकेगी। कई वर्षों से हो रहे सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही बिहार के गया से झारखंड के चतरा तक रेल लाइन बिछाने के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। इसके साथ ही अब बोधगया, शेरघाटी के रास्ते चतरा तक रेलवे मार्ग निर्माण की जाएगी। इस परियोजना में तकरीबन 100  किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। जिसके लिए रेलवे बोर्ड ने पहले चरण में 5452 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए 926 करोड़ रुपए भी शामिल है। गया से चतरा जिले को जोड़ने वाली प्रस्तावित रेल लाइन का निर्माण गया जंक्शन के निकट गया और कष्ठा स्टेशन के बीच एफसीआई गोदाम के निकट से गी। रेल लाइन पर गया के बाद होगी। रेलमार्ग पर परसावां,  बोधगया, शेरघाटी, हंटरगंज, जोरीकला, बोरियों व चतरा स्टेशन होंगें। रूट में तीन टनल और छोटा बड़ा ब्रिज बनेगा। 1300 मीटर 150 मीटर और 300 मीटर के तीन टनल होंगे। इसके अलावा 9 बड़ा ब्रिज दो लेबल क्रासिंग, माइनर ब्रिज 105, आरओबी 35, आरयूबी 40, व 197 ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। बहरहाल इस खबर से इलाके के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। विशेष पर पर्यटकों के सुविधा के और पर्यटन व्ववसाय के दृष्टिकोण से इस इलाके के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *