रांची में ‘मी एंड मॉम’ स्टोर का शुभारंभ, माताओं और बच्चों की जरूरतों का मिलेगा वन-स्टॉप समाधान

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में माताओं एवं बच्चों की आवश्यकताओं को समर्पित ‘मी एंड मॉम’ स्टोर का भव्य उद्घाटन रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, परिवारों और आमंत्रित अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
‘मी एंड मॉम’ को माताओं और बच्चों के लिए एक संपूर्ण शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। स्टोर में बेबी केयर, बेबी क्लोथिंग, फीडिंग एवं नर्सिंग प्रोडक्ट्स, डायपरिंग, बाथिंग उत्पाद, मैटरनिटी वियर, बेबी गियर्स, खिलौने, हेल्थ एवं केयर आइटम्स सहित बच्चों और माताओं से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।
स्टोर प्रबंधक प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि ‘मी एंड मॉम’ का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को भरोसेमंद, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्टोर में उपलब्ध सभी उत्पादों का चयन गुणवत्ता, सुरक्षा और उपयोगिता के उच्च मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि माताओं और बच्चों की सभी जरूरतें एक ही स्थान पर पूरी हो सकें।
उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए सभी उत्पादों पर 10 प्रतिशत विशेष छूट की घोषणा की गई है। स्टोर प्रबंधन ने रांचीवासियों से इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है।
प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रत्येक मां और बच्चे की जरूरतों को समझते हुए उन्हें विश्वस्तरीय उत्पाद, सर्वोत्तम गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि रांची के परिवारों के साथ एक मजबूत और भरोसेमंद संबंध स्थापित होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि ग्राहकों का सहयोग और विश्वास मिलने पर भविष्य में झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में भी ‘मी एंड मॉम’ के नए स्टोर खोले जाएंगे। संस्थान का उद्देश्य राज्यभर के परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
समारोह के अंत में स्टोर परिवार की ओर से उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं रांचीवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *