पारस एचईसी हॉस्पिटल में वर्ल्ड हार्ट डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची: वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में मंगलवार को मरीजों और आगंतुकों के लिए हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियक विशेषज्ञों और डॉक्टर्स ने हृदय को स्वस्थ रखने, हृदय रोग के उपचार, बचाव और सावधानियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डायरेक्टर एवं एचओडी, कार्डियक सर्जरी डॉ कुणाल हजारी, डॉ महेश कुशवाहा, डॉ अभिषेक (सीटीवीएस) और डॉ अभिजीत सहित कार्डियक साइंसेज विभाग के डॉक्टर्स मौजूद रहे। डॉक्टर्स ने ओपीडी में आए मरीजों और आगंतुकों को हृदय रोग से जुड़े जोखिमों, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर हॉस्पिटल में विशेष कार्डियक चेकअप एवं एंजियोग्राफी पैकेज भी लॉन्च किया गया, जो 31 अक्टूबर 2026 तक मान्य रहेगा। पैकेज के तहत विशेष एंजियोग्राफी पैकेज 9999 रुपए एवं कार्डियक हेल्थ पैकेज 499 रूपये

कार्यक्रम के दौरान बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एवं सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया। डॉ राजीव रंजन सिंह ने सीपीआर का डेमोंस्ट्रेशन कर आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल सीपीआर देने की प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर और कार्डियक साइंसेज विभाग के एचओडी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और आपात स्थिति में प्राथमिक जीवनरक्षक उपायों की जानकारी देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *