कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा-जब सोनिया गांधी की बात पीएम मान सकते हैं तो हेमंत सोरेन क्यों नहीं…

रांची : राज्यसभा चुनाव में झामुमो के द्वारा प्रत्याशी दिए जाने बाद सभी कांग्रेसब्के विधायक कांग्रेस भवन में जुटे हुए हैं। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से एक एक कर बात कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी का अपमान किया है। गठबंधन में गांठ हो गया है। आखिर सोनिया गांधी की बात सीएम हेमंत सोरेन क्यों नहीं मानेंगे। झामुमो को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार  इस राज्य के लिए शिबू सोरेन हैं उसी तरह फुरकान अंसारी हैं।  अलग राज्य झारखंड गठन में फुरकान अंसारी की अहम भूमिका है। हमलोग चाहते थे राज्यसभा चुनाव में गठबंधन से फुरकान अंसारी को टिकट मिले। लेकिन झामुमो ने अपना प्रत्याशी दे दिया।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एक जुट है और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। विधायक इरफान अंसारी के साथ अकेला यादव,राजेश कच्छप,ममता देवी,दीपिका पांडेय सिंह,अंबा प्रसाद सहित कई विधायक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *