झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक,कई मुद्दे पर चर्चा

खूंटी: स्थानीय लोबिन बाग़ान में गुरुवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के खूँटी ज़िलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा पर चर्चा हुई। जिसमे प्रखण्ड सोशल मीडिया ,पंचायत समिति का गठन, बुथ समिति , पार्टी में अनुशासन,वर्ग संगठन बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन और सात अप्रैल से जोहार यात्रा की शुरुआत पर,सदस्यता अभियान सहित कई मुद्दे पर चर्चा हुई। वहीं ज़िलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने रनिया के ज़िला परिषद सदस्य विरेंद्र कन्डुलना को खूंटी जिला बुद्धिजीवी मोर्चा का ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, सह ज़िला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ु, भोलेनाथ लाल, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष स्नेहलता कन्डुलना, महिला मोर्चा सचिव अनिमा कच्छप, सदस्य विरेंद्र सिंह, सुदीप गुड़िया, सुशील पहान, विरेन कन्डुलना, एनेम कन्डुलना,हेमन्त तोपनो, विलियम गुड़िया, उपाध्यक्ष असगरी खातुन, सचिव गुलशन सिंह मुण्डा, ज़िला सह सचिव मोजिर अंसारी, प्रदीप केशरी,ज़िला संगठन सचिव अर्जुन मुंडा, किसान मोर्चा ज़िला सचिव कुंवर सिंह मुणडरी, तोरपा उपाध्यक्ष दीपक कुमार राय, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, २० बीस रनिया अध्यक्ष देवनाथ मघैया, सदस्य भोला भुईंयाँ, अल्पसंख्यक क़ुर्बान खाँन, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सह सचिव आलोक रितेश डुँगडुँग, खूँटी प्रखण्ड प्रमुख सोशल मीडिया प्रभारी संदीप तिड़ु, सदस्य नोतरत पुर्ती, कर्रा प्रखण्ड अध्यक्ष शेख़ फ़िरोज़, सचिव महादेव मुण्डा, तोरपा उपाध्यक्ष जयदीप तोपनो, उप प्रमुख संतोष कुमार, अड़की प्रखण्ड अध्यक्ष सोनाराम यादव, सचिव पुर्ण चन्द्र प्रमाणिक, बसन्त कुमार प्रमाणिक, मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष सनिका बोदरा, सोशल मीडिया प्रभारी सहदेव मुण्डू, रनिया प्रखण्ड सोशल मीडिया प्रभारी जुस्तियान भेंगरा, प्रखण्ड मीडिया प्रभारी देव कुमार यादव, पंचायत समिति सचिव गुखचरा मुण्डा, सदस्य बालचंद्र महियाँ, लक्ष्मी नाथ, सुहेल खाँन, एतवा पहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *