पुलिस को नशेड़ियों को मना करना पड़ा महंगा, नशेड़ी ने पुलिस के जवान को दांत काट किया जख्मी

जमशेदपुर : नशेड़ियों को समझाना और नशा करने से रोकना भी आफत हो गया है। जमशेदपुर में पुलिस को नशेड़ियों को नशा करने से मना करना महंगा पड़ गया। घटना मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड की है। जहां टाइगर मोबाइल के जवानों से नशेड़ियों को नशा करने से मना कर रहे थे। इस पर नशेड़ी पुलिस के जवान से ही उलझ गए। पुलिस के जवान को इतनी जोर से दांत काट दिया कि जवान जख्मी हो गया। हालांकि बाद में उस स्थान से पुलिस ने नशेड़ियों को खदेड़ दिया। फिर दांत काटने वाले नशेड़ी को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस जवान को इतनी जोर से दांत काटा कि उसका ईलाज कराना पड़ा। फिलहाल पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *