आजसू पार्टी महाधिवेशन की तैयारी में जुटा

पलामू : आजसू पार्टी के केन्द्रीय महाधिवेशन में होगा।राज्य के सभी प्रमंडलीय सम्मेलन 15 सितंबर से 15 नवंबर तक पुरा करने के बाद पुरी पार्टी महाधिवेशन मे जुट जाएगी। पलामू, संथाल, कोल्हान, छोटानागपुर समेत सभी प्रमंडलीय सम्मेलन की तैयारी आरंभ कर दी गई है साथ में सभी अनुसांगीक इकाई महिला, छात्र, बुद्धिजीवी, श्रमिक, सांस्कृतिक, किसान, अधिवक्ता मंच आदि की तिथी निर्धारित है। समय सीमा के अंदर सभी कमिटी को सम्मेलन कर पुरी कर ली जाएगी। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आह्वान किया है कि झारखण्ड आन्दोलनकारियो का सपना मिशन 24 के सफलता पर ही निर्भर हैं। पार्टी के सभी कमिटी व आनुषंगिक इकाई के कार्यकर्ता मिशन 24 के सफलता के लिए एक एक गांव शहर के जनता को पार्टी के बिचार धारा से प्रेरित करे।

सतीश कुमार केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने 3 साल से उपर कार्यकाल पुरा करने के बाद भी जनता से किए एक भी वादा पूरा नहीं किया। केवल और केवल भ्रष्टाचार लुट घोटाला की सांस्कृतिक को बिकसित किया। पलामू मे 500 करोड़ का धान क्रय घोटाला, माईंस घोटाला भूमि घोटाला, बालू माफिया से सरकार का साठ गाठ देश के स्तर पर झारखण्ड को कलंकित किया है।आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती झारखण्ड के विरासत को बचा लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *