पापा ने पैसे कमाए या नहीं, पता नहीं… लेकिन पापा ने लोग बहुत कमाए हैं” — बेटी के शब्दों ने छू लिया दिल

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की बेटी के भावुक शब्दों ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा—“पापा ने पैसे कमाए या नहीं, ये नहीं पता… लेकिन पापा ने लोग बहुत कमाए हैं।”
बेटी की यह बात सिर्फ एक भावुक पल नहीं, बल्कि अपने पिता के प्रति लोगों के जुड़ाव और सम्मान को बयां करने वाली बात बन गई। सुदिव्य कुमार सोनू आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जाने के बाद भी जिस तरह लोग उनके परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, वह उनके सामाजिक रिश्तों और लोगों से जुड़ाव की झलक देता है।
बताया जाता है कि सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह के विकास को लेकर कई सपने देखे थे। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का कहना है कि यदि वे आज हमारे बीच होते, तो गिरिडीह के विकास के लिए अभी और कई योजनाओं एवं कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *